स्लग - सफाईकर्मी महिला से सरेआम छेड़छाड़! ड्यूटी के दौरान हाथ पकड़कर खींचने और अश्लील गालियां देने का आरोप,,,,

(रिपोर्टर - ओमनारायण तिवारी की खास रिपोर्ट) स्लग - सफाईकर्मी महिला से सरेआम छेड़छाड़! ड्यूटी के दौरान हाथ पकड़कर खींचने और अश्लील गालियां देने का आरोप,,,, एंकर -- सफाई कर रही महिला कर्मी से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर खींचा... शोर मचाने पर भागे आरोपी जयस्तंभ चौक अमेरी में सफाई कर रही महिला कर्मी से बदसलूकी, आरोपी टिबली और साथी के खिलाफ FIR दर्ज,,,, बिलासपुर- सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर निगम जोन क्रमांक-04 में कार्यरत महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान दो युवकों ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, बांह और कपड़े पकड़कर खींचा तथा डराने-धमकाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, बंधवापारा हेनूनगर निवासी आरती मोधरिया (26 वर्ष) 22 मई की सुबह करीब 8 बजे अमेरी के जयस्तंभ चौक के पास सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अमेरी निवासी टिबली और उसका एक साथी वहां पहुंचे और महिला से अभद्र भाषा में बात करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर महिला का हाथ और कपड़े पकड़कर खींचा तथा अश्लील टिप्पणियां कीं। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति और सुपरवाइजर को पूरी जानकारी दी तथा सकरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने आरोपी टिबली और उसके साथी के खिलाफ धारा 74, 296 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,,, दिनदहाड़े ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विवेचना जारी है।

May 23, 2026 - 19:42
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
स्लग -  सफाईकर्मी महिला से सरेआम छेड़छाड़! ड्यूटी के दौरान हाथ पकड़कर खींचने और अश्लील गालियां देने का आरोप,,,,
  

Table of Contents

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0