पचरीघाट डैम हत्याकांड तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बिलासपुर। पचरीघाट डैम के पास हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान सैफ खान निवासी फजलबाड़ा, जूना बिलासपुर की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 30 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते सानू उर्फ अमन खान पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपी—विकास तिवारी और शैलेंद्र प्रजापति—को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन गाली-गलौज और झगड़े के बाद मामला हिंसक रूप ले बैठा। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि सैफ खान वारदात की योजना और घटना के दौरान सक्रिय रूप से शामिल था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार पहले ही बरामद किया जा चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Feb 28, 2026 - 09:44
 0  28
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पचरीघाट डैम हत्याकांड तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0