रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर। थाना रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.336 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 2.10 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में कुशल निर्मलकर (23) और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी (22) शामिल हैं, दोनों थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गिधौरी के निवासी हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी आशीष कश्यप अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई 18 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर नेवसा रोड–जाली मार्ग पर घेराबंदी कर की गई। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
1.
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


