गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में जुए पर पुलिस का छापा,फार्म मालिक समेत 8 गिरफ्तार

बिलासपुर। ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा की संयुक्त टीम ने देर रात छापा मार कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस मालिक सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में दबिश दी गई, जहां बड़ी रकम के साथ जुआ खेला जा रहा था। मौके से पुलिस ने नगद राशि, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी रोशन सिंह (38 वर्ष), निवासी ओम नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर मुन्ना गोयल, निवासी राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइन विकास सिंह, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, मंगला मनीष शर्मा (42 वर्ष), निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार नीरज शर्मा (42 वर्ष), निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार दीपक अग्रवाल (37 वर्ष), निवासी रामा लाइफ सिटी, सकरी चंद्रकिशन अग्रवाल, निवासी तखतपुर, बिलासपुर मयंक सोनकर (20 वर्ष), निवासी नया बस स्टैंड, तिफरा जब्त सामग्री नगद राशि – ₹3,80,000 मोबाइल फोन – 11 नग चार पहिया वाहन – 5 कुल जप्ती – लगभग ₹40 लाख पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

May 18, 2026 - 11:50
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में जुए पर पुलिस का छापा,फार्म मालिक समेत 8 गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0