तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की जिला बैठक में कई बड़े फैसले, आंदोलन की बनी रणनीति

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।बैठक में सबसे पहले 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। संघ ने कहा कि वर्षों तक शासकीय सेवा देने वाले कर्मचारियों का सम्मान करना संगठन की प्राथमिकता है।बैठक में महंगाई भत्ता, लिपिक वेतन विसंगति सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों, चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान और स्थानीय समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। कर्मचारियों की मांगों को लेकर आने वाले दिनों में आंदोलन की तैयारी करने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, जिला सचिव देवेंद्र ठाकुर सहित आरपी शर्मा, पीआर कौशिक, डॉ. शीला शर्मा, कौशल कौशिक, धनंजय चतुर्वेदी, अमित नामदेव, कमल कांत शुक्ला, रमाकांत कौशिक, दीपक चौधरी, धर्मेंद्र साहू, प्रमोद शुक्ला, चंद्रकांत कश्यप, अरविंद गहवायी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Aug 17, 2026 - 05:46
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की जिला बैठक में कई बड़े फैसले, आंदोलन की बनी रणनीति

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0