एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में स्वजातीय स्वर्णकार समाज की गरिमामयी उपस्थिति, विष्णु सोनी का किया सम्मान

बिलासपुर। शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज के सम्माननीय सदस्यों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर नव-नियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान समाज के युवा अधिवक्ता श्री विष्णु सोनी के एल्डरमैन बनने पर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सफल, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि वे नगर के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण करने वाले सभी एल्डरमैनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल सराफ, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सोनी, श्री नंदलाल सोनी, श्री शंकर सोनी, श्री अमन सोनी, श्री धीरज सराफ, श्री मदनलाल सोनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रभा सोनी, श्रीमती आशा सोनी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समाज के प्रतिनिधियों ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों का अभिनंदन करते हुए उनसे जनसेवा, विकास और समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Jul 21, 2026 - 10:50
 0  108
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह में स्वजातीय स्वर्णकार समाज की गरिमामयी उपस्थिति, विष्णु सोनी का किया सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0