गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव 29 जुलाई को बेलगहना आश्रम में, 'श्री गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण

बेलगहना। गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव एवं संपूर्ण श्रावण मास में आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आश्रम परिवार, सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव मानस तीर्थ सोनकुंड एवं श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज प्रातः 7:00 बजे मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां सनातन धर्म ध्वज पूजन, व्यास पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पश्चात अपराह्न 3:00 बजे परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना पधारेंगे। यहां भगवान श्री सद्गुरुदेव जी का समाधि पूजन, मूर्ति पूजन एवं श्रद्धालु भक्तों के श्रद्धा और समर्पण से निर्मित 'श्री गुरु कृपा भक्त निवास' भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस आध्यात्मिक महोत्सव में जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा एवं राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। महोत्सव के समापन अवसर पर भक्ति संगीत, गुरु वंदना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Jul 21, 2026 - 11:26
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव 29 जुलाई को बेलगहना आश्रम में, 'श्री गुरु कृपा भक्त निवास' का होगा लोकार्पण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0