साईं बाबा चरण पादुका शोभा यात्रा: बिलासपुर में भक्तिमय माहौल, रविंद्र सिंह ठाकुर समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित
बिलासपुर: शिर्डी के साईं बाबा की पावन चरण पादुका की भव्य शोभा यात्रा आज शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धा और आस्था के माहौल में निकाली गई। यह शोभा यात्रा तोरवा से प्रारंभ होकर गांधी चौक, गोल बाजार होते हुए उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू कॉलोनी तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने साईं बाबा की चरण पादुका का स्वागत फूल-मालाओं और आरती के साथ किया। देवकीनंदन चौक में विशेष रूप से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर, रामशरण यादव, शिवा मिश्रा, विजय दुबे, सुदेश दुबे, अनिल चंदेल, संजय दुबे, केशव गोरख, प्रशांत पांडेय, संगीत मोइत्रा, बबलू केसरवानी, मुकेश गुप्ता, विक्की नानवानी, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, विमलेश बाजपेई, विमलेश, संतोष चौहान, दिलीप साहू, आकाश दुबे, हरीश चेलकर, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, हनु शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, यश सिंह, पप्पू बिष्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


