नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन, कई पोर्टलों में प्रदेश में अव्वल
बिलासपुर। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में बिलासपुर जिला लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर जिले की वर्तमान स्थिति के अनुसार कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में बिलासपुर ने प्रदेश में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया है। पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीएनएस के मालखाना मॉड्यूल में 1,31,957 प्रकरणों की ऑनलाइन एंट्री कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया गया है। वहीं डीजी/आईजी डैशबोर्ड में 26,607 प्रविष्टियों के साथ भी जिला पहले स्थान पर है। मेडलियर पोर्टल, न्यायालय निर्णय पत्रक (IIF-6), ई-साक्ष्य और ई-प्रॉसिक्यूशन जैसे मॉड्यूल में बिलासपुर दूसरे स्थान पर है। ई-एफएसएल तथा ई-साइन एफआईआर एवं चार्जशीट अपलोड में जिला चौथे स्थान पर, जबकि वीसीएनबी मॉड्यूल में सातवें स्थान पर दर्ज है। ई-समंस प्रणाली के तहत अब तक 537 समंस प्राप्त हुए, जिनमें 468 आवंटित और 421 का सफलतापूर्वक पालन किया जा चुका है। बीएनएसएस के 60/90 दिवस प्रावधान के तहत 1 जुलाई 2024 से अब तक दर्ज 19,125 मामलों में से 15,361 मामलों में चार्जशीट प्रस्तुत की जा चुकी है, जो 80.32 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाती है। इसके अलावा न्याय श्रुति परियोजना के तहत 4 अगस्त 2026 को जिला न्यायालय बिलासपुर एवं सरकंडा थाना के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सफल परीक्षण भी किया गया, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक डिजिटल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


