नाबालिग को धमकाकर 14 लाख और जेवर हड़पे, ASI के बेटे समेत आरोपी गिरफ्तार,
बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि आयुष यादव गेंग न एक नाबालिग को डरा-धमकाकर उससे करीब 14 लाख रुपये और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर निकलवा लिए, इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक अचानक बड़ी मात्रा में पैसे खर्च कर रहे हैं, सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आयुष यादव गेंग कथित रूप से सरकंडा क्षेत्र की एक नाबालिग को लंबे समय से डराकर उससे पैसे और जेवर मंगवा रहा था और उन्हीं पैसों पर अपने साथियों के साथ ऐश कर रहा था, मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयुष यादव सहित सहित उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है, जानकारी के अनुसार, आरोपी आयुष यादव एक एएसआई का बेटा बताया जा रहा है, हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच की पुष्टि की गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


