महिला थाने में रंगों का जश्न: महिला पुलिसकर्मी रंग और संगीत में झूमीं
बिलासपुर ,,महिला थाना परिसर में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर"महिला थाना प्रभारी मान कुंवर सिदार ने कहा, "होली हमारे बीच भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। आज हम सभी ने मिलकर यह दिखाया कि हम एकजुट होकर हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।" कार्यक्रम के दौरान, पुलिसकर्मियों ने यह दिखाया कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक हैं, और होली का रंग उनके काम में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। होली के अवसर पर बजते गीत-संगीत की धुन पर महिला पुलिसकर्मी थिरकती नजर आईं और पूरे माहौल में रंग, उमंग और उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया । कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी मान कुंवर सिदार के साथ संगीता नेताम, शोभा तिर्की, इफरानी, ममता यादव, संगीता पाटले, रामेश्वरी जोशी और रीना प्रधान सहित अन्य महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1


