बिलासपुर में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानीय अखलाख खान जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पत्रकार बंधुओं की रही खास उपस्थिति
बिलासपुर_ शहर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानीय अखलाख खान जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, खासकर बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं ने अपनी हाजिरी से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसमें सभी ने वरिष्ठ पत्रकार सम्मानीय अखलाख खान जी के साथ खुशियां मनाईं। उपस्थित अतिथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने उनकी सामाजिक सक्रियता और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने वाली भूमिका की खूब सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार अखलाख खान जी ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा, "आप सभी का स्नेह और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।" कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में अल्पाहार के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


