फिल्म विवाद: यादव समाज के अपमान के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सड़क पर उतरी, अखिलेश यादव ने बताया अपमानजनक*

बुधवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। समाज के लोगों के साथ अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव एवं युवा कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव के निर्देशानुसार बिलासपुर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके सभी पदाधिकारियों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यादव समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उक्त फिल्म में समाज की महिला की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का चित्रण सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करता है, इसलिए फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान बिलासपुर कलेक्ट्रेट परिसर में यादव समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, निलेश यादव, सूरज यादव, जय कुमार यादव, वीरेन्द्र यादव, गोपाल यादव, शंकर यादव, योगेश यदु, हितेश यादव, अमर यादव, रंजीत यादव, तेजपाल यादव, विशाल यादव, प्रमोद यादव, गोलू यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, दुर्गेश यादव, अंश यादव, विकाश यादव, राजू यादव और कुश यादव सहित यादव समाज के अनेक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Feb 25, 2026 - 15:31
Feb 25, 2026 - 16:32
 0  73
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फिल्म विवाद: यादव समाज के  अपमान के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सड़क पर उतरी, अखिलेश यादव ने बताया अपमानजनक*
फिल्म विवाद: यादव समाज के  अपमान के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सड़क पर उतरी, अखिलेश यादव ने बताया अपमानजनक*
फिल्म विवाद: यादव समाज के  अपमान के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सड़क पर उतरी, अखिलेश यादव ने बताया अपमानजनक*
फिल्म विवाद: यादव समाज के  अपमान के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सड़क पर उतरी, अखिलेश यादव ने बताया अपमानजनक*

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0