अयोध्या में रामलला दर्शन से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बिलासपुर का जत्था बोला—जीवन हुआ सफल

अयोध्या/बिलासपुर। चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर से निकले 1008 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचा, जहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो उठे। 25 मार्च को पुलिस ग्राउंड से रवाना हुआ यह जत्था भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच 26 मार्च को अयोध्या पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विश्राम के बाद श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन के दौरान कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने इसे जीवन का सबसे पावन क्षण बताया। यात्रा के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान भी किया गया, जिसे भक्तों ने आत्मिक शुद्धि का अनुभव बताया। कई युवाओं ने इस यात्रा के बाद नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। यात्रा संयोजक प्रवीण झा के नेतृत्व में भोजन, आवास, सुरक्षा और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था रही। स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका से यात्रा सुव्यवस्थित और सफल रही। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा केवल दर्शन नहीं, बल्कि जीवन को नई दिशा देने वाला आध्यात्मिक अनुभव साबित हुई

Mar 27, 2026 - 19:57
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अयोध्या में रामलला दर्शन से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, बिलासपुर का जत्था बोला—जीवन हुआ सफल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0