18 करोड़ के बड़े नाले भी पड़े छोटे: रात भर की बारिश में बिलासपुर जलमग्न
जोरापारा, बंधवापारा, इंदिरा विहार, कपिल नगर, जरहाभाठा और श्रीकांत वर्मा मार्ग जैसी निचली बस्तियों में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे पानी लोगों के घरों में घुस गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम द्वारा पिछले तीन सालों में जलभराव रोकने के लिए चार प्रमुख इलाकों में करीब 18 करोड़ रुपये खर्च कर बड़े नाले बनवाए गए थे। दावा किया गया था कि इससे जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन इसके बावजूद कई जगह नाले अधूरे छोड़ दिए गए, कहीं पुराने संकरे नाले नहीं बदले गए और कहीं पूरा ड्रेनेज सिस्टम ओवरफ्लो हो गया। इसी तरह पुराने बस स्टैंड पर 7 करोड़ रुपये खर्च कर 20 फीट चौड़ा बड़ा नाला बनाया गया था, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है और हल्के पानी में भी जलभराव की समस्या हो रही है। बंधवापारा में भी 5 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के बाद भी कई कॉलोनियों में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद हालांकि जलस्तर कम हुआ और लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश रुकने पर उमस बरकरार रही। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


