**सस्ते सोने के नाम पर 90 लाख की ठगी: महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार**
सक्ती जिले में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से जुड़े होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने सस्ते में बैंक का गिरवी सोना दिलाने का झांसा दिया और एक व्यक्ति से 90 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब सोना नहीं मिला, तो पीड़ित मूलचंद राठौर को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने सक्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला रेखा राठौर, अफरोज खान और सुभाष साहू को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी के आरोप में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


