साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: 6 लाख युवाओं और 1.5 लाख सरकारी कर्मियों को मिलेगी AI ट्रेनिंग
छत्तीसगढ़ में एआई मिशन पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके तहत 100 डेटा लैब बनेंगी और 6 लाख विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस 'छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन' को मंजूरी मिली है। इस मिशन के तहत 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे, 300 से अधिक एआई स्टार्ट-अप्स को सहायता मिलेगी और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए 'वर्क्स एंड अकाउंट मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम' के पहले चरण को मंजूरी दी गई है। सरकारी योजनाओं के फंड के पारदर्शी उपयोग के लिए स्टेट नोडल एजेंसी (SNA) मॉडल लागू करने का फैसला लिया गया है, जिससे राशि सीधे हितग्राहियों या वेंडरों को हस्तांतरित होगी। साथ ही एशियाई विकास बैंक (ADB) के सहयोग से ऊर्जा और लाइट तकनीकी सहायता परियोजनाओं के अनुदान प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


