टीवी जागरूकता अभियान
जिला बिलासपुर में आज राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ टीबी मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला क्षय उन्मूलन समिति, बिलासपुर द्वारा किया गया, जिसमें एसईसीएल के सहयोग से मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी.के. वैष्णव द्वारा टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिल सके। इस अवसर पर ‘मुख दिवस (ओरल डे)’ भी मनाया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर न केवल टीबी उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, बल्कि मौखिक स्वास्थ्य (ओरल हेल्थ) के महत्व के बारे में भी जागरूकता फैलायी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न केवल मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करना था, बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साथ ही समग्र स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना भी था। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


