मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर, 21 फरवरी 2026। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) छत्तीसगढ़ की बिलासपुर इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजीतेश सिंह के अनुसार, ग्राम विद्याडीह (थाना मस्तूरी) निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान को पंचायत से हटाकर “शैल स्व सहायता समूह, विद्याडीह” को आबंटित कराने के लिए एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में लगभग तीन माह पूर्व आवेदन दिया गया था। आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने समूह के पक्ष में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था, बल्कि आरोपी को पकड़वाना चाहता था, इसलिए उसने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत सत्यापन के बाद रची गई ट्रैप योजना एसीबी द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। शुक्रवार (21 फरवरी) को शिकायतकर्ता को मांगी गई रकम में से उपलब्ध 90 हजार रुपये लेकर आरोपी को देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने अपने महावीर सिटी स्थित आवास पर रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके निवास पर तलाशी (सर्च) की कार्रवाई भी जारी है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। इस वर्ष की चौथी बड़ी ट्रैप कार्रवाई एसीबी बिलासपुर द्वारा हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी सहित चार अन्य लोकसेवकों को भी ट्रैप किया जा चुका है। यह वर्ष 2026 की बिलासपुर इकाई की लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। रिश्वत मांगने पर तुरंत सूचना देने की अपील एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी यदि रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत सूचना दें, ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Feb 21, 2026 - 16:58
 0  35
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मस्तूरी के फूड इंस्पेक्टर 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0