सावन का तीसरा सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब!
बिलासपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, मंदिरों में रुद्राभिषेक और प्रसाद वितरण शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक: सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर शहर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। शांता फाउंडेशन द्वारा प्रसाद वितरण: भगवान शिव की आराधना और सेवा भाव के तहत शांता फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप भोग वितरित किया। संस्था के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक: आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा द्वारा सदर बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्राष्टाध्यायी पाठ के बीच भगवान शिव का जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से विशेष अभिषेक किया गया। महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि देश में सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर यह अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि तिवारी सहित महासभा के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


