छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की आवश्यक संगठनात्मक बैठक संपन्न
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर_ की एक _आवश्यक संगठनात्मक बैठक_ आज _कर्मचारी सदन, जरहाभाठा, राजीव गांधी चौक_ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय_ ने की। कार्यक्रम का संचालन _महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. शीला शर्मा_ ने किया। _बैठक के प्रमुख निर्णय:_ 5 सितंबर 2026, शिक्षक दिवस_ के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी स्नेह सम्मेलन_ के आयोजन पर सहमति बनी। अनवरत शिक्षक सम्मान समारोह को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार शुक्ला, शिक्षक, शा.पू.मा.शा. कोपरा_ को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। _विशेष स्वागत:_ बैठक में संघ के _नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव_ एवं _संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप_ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। _डॉ. सुनील कुमार यादव_ ने अपने उद्बोधन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने एवं कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण में सहयोग देने पर बल दिया। _सूर्य प्रकाश कश्यप_ ने संगठन को आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय के आभार व्यक्त के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारीगण डॉ. सुनील कुमार यादव_प्रदेश महामंत्री सूर्य प्रकाश कश्यप संभागीय अध्यक्ष अमित नामदेव प्रांतीय सचिव चन्द्रशेखर पाण्डेय जिला अध्यक्ष कमलाकांत शुक्ला_ उपाध्यक्ष चंद्रकांत कश्यप_ -जिला उप सचिव शिव शंकर श्रीवासजिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर जिला सचिव कौशल कौशिक_ जिला कार्यालय सचिव पी.आर. कौशिक जिला संरक्षक आर.पी. शर्मा जिला संरक्षक डॉ. शीला शर्मा महिला प्रकोष्ठ संभाग बिलासपुर आशा चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य, महिला प्रकोष्ठ रागिनी वाल्टर भगवान दीन दुबे अरविंद कश्यप प्रवीण सिंह पंकज कुमार शुक्ला नव नियुक्त अध्यक्ष, तह. शाखा सकरी प्रमोद कुमार भारद्वाज अध्यक्ष, वि.ख. तखतपुर धनंजय चतुर्वेदी अध्यक्ष, तह. शाखा कोटा रमाकांत कौशिक अध्यक्ष, वि.ख. कोटा जगदीश प्रसाद साहू अध्यक्ष, तह. शाखा बिल्हा दीपक कुमार चौधरी अध्यक्ष, तह. शाखा बिल्हा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


