सेंदरी स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
बिलासपुर। शासकीय आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल सेंदरी में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर, पर्यावरण प्रेमी राजेश वर्मा, प्रशांत पांडेय, संदीप मिश्रा सहित विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता पांडेय, श्री विपिन साव, श्री वैष्णव, श्रीमती पूजा गुप्ता, साधना जायसवाल, अल्का मिश्रा, सुनीता जायसवाल एवं पूनम जायसवाल उपस्थित रहीं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


