किशोर कुमार की याद में सजेगी सुरों की महफिल 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप का संगीतमय कार्यक्रम 9 अगस्त को

बिलासपुर। देश के मशहूर गायक एवं कलाकार किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर उनकी याद में 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रविवार, 9 अगस्त को मधुर गीतों की संगीतमय महफिल सजाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के होटल एमेरल्ड में किया जाएगा। किशोर कुमार की सदाबहार आवाज और उनके लोकप्रिय गीतों को समर्पित इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों को पुराने दौर के मधुर नगमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उभरते हुए गायक कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन साह लंबे समय से प्रदेश के प्रतिभाशाली उभरते गायकों को मंच प्रदान करने के साथ उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उनका उद्देश्य नए कलाकारों की प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में संगीत प्रेमी एवं समाजसेवी संजीव पाल, साकेश मिश्रा और यू. मुरली राव अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और गायक कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। किशोर कुमार के चाहने वालों के लिए यह संगीतमय शाम खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Aug 8, 2026 - 18:32
 0  20
💬 WhatsApp पर शेयर करें
किशोर कुमार की याद में सजेगी सुरों की महफिल 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप का संगीतमय कार्यक्रम 9 अगस्त को

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483