तखतपुर में 16 अगस्त को संभाग स्तरीय ओबीसी अधिकार जानकारी एवं बैठक

तखतपुर। ओबीसी संगम छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 16 अगस्त रविवार को तखतपुर जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में संभाग स्तरीय ओबीसी अधिकार जानकारी एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। बैठक में ओबीसी वर्ग को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं मंडल कमीशन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। ओबीसी संगम के संयोजक मंडल सदस्य श्याम मूरत कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पिछड़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सीए विष्णु बघेल द्वारा ओबीसी अधिकारों और मंडल कमीशन से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। बैठक का उद्देश्य ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने ओबीसी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Aug 16, 2026 - 13:52
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तखतपुर में 16 अगस्त को संभाग स्तरीय ओबीसी अधिकार जानकारी एवं बैठक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483