BMS का मांग दिवस पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बिलासपुर। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, पेंशन में वृद्धि सहित श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने सोमवार को मांग दिवस के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक कलेक्टोरेट पहुंचे और केंद्र सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। बीएमएस जिला मंत्री संजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। संघ ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन में EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1100 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग की गई। संघ ने योजना कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, ईपीएफ और ईएसआईसी की कवरेज सीमा बढ़ाने तथा बोनस का लाभ अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने की मांग भी रखी। इसके अलावा ग्रेच्युटी की गणना 30 दिन के वेतन के आधार पर करने, बैंकों में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने और श्रमिक हितों के विपरीत प्रावधानों में संशोधन की मांग की गई। बीएमएस ने केंद्र सरकार से श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर सभी मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aug 18, 2026 - 11:57
 0  33
💬 WhatsApp पर शेयर करें
BMS का मांग दिवस पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483