बिलासपुर वार्ड क्र. 58 खमतराई में नाली जाम और तलाबों कि खराब इस्तिथि से वार्ड वासी परेशान
लोकेशन - बिलासपुर रिपोर्टर - ओमनारायण तिवारी की खास रिपोर्ट बिलासपुर वार्ड क्र. 58 खमतराई में नाली जाम और तलाबों कि खराब इस्तिथि से वार्ड वासी परेशान एंकर - बिलासपुर नगर निगम की लापरवाही के कारण वार्ड क्र. 58 के कई इलाकों में नाली जाम और रोड लाइट बंद होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले की सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से बदबू फैल रही है, वहीं रात के समय अंधेरा रहने से लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है और न ही खराब रोड लाइट को सुधारा जा रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन केवल कागजों में सफाई अभियान चला रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं रहा। कई गलियों में महीनों से रोड लाइट बंद पड़ी है, जिससे रात में दुर्घटना और चोरी की आशंका बनी रहती है। वही तालाबों का हाल भी बेहाल है जहाँ तलाबों से आरहे दुर्गन्ध से वार्ड वासी और आने जाने वाले राहगीर भी त्रस्त है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


