फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर... “यादव जी की लव स्टोरी” नामक प्रस्तावित फिल्म को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला बिलासपुर तथा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, फिल्म विकास निगम तथा छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन भेजकर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से प्रेषित किया गया। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के प्रेम प्रसंग को जिस प्रकार दर्शाया गया है, उससे समाज की बहन-बेटियों के सम्मान और यादव समुदाय की छवि पर आघात पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। महासभा अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाकर निष्पक्ष जांच कराने तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार का जातिगत तनाव न उत्पन्न हो और सामाजिक समरसता बनी रहे।

Feb 25, 2026 - 16:17
 0  27
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0