करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना

बिलासपुर। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) बिलासपुर एवं कोटा मनरेगा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम करगी कला में संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त सचिव श्री पवनेश शर्मा, भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी (US-GC) श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव, राज्य कार्यालय के सहायक अभियंता श्री सोमकांत साहू तथा जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री संदीप अग्रवाल ने प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी श्री विकास जायसवाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों की जानकारी ली तथा उनके कौशल, उत्साह और सीखने की प्रतिबद्धता की सराहना की। अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यावहारिक शिक्षण पद्धति और प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर एसबीआई आरसेटी बिलासपुर के अधिकारियों

Jul 15, 2026 - 17:28
 0  25
💬 WhatsApp पर शेयर करें
करगी कला में राजमिस्त्री प्रशिक्षण का संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0