श्रीराम के नाम पर कथित चंदा दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बिलासपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम पर आस्था के साथ कथित रूप से हुए चंदे एवं धन के दुरुपयोग के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से देवकीनंदन चौक तक निकाली गई पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए श्रीराम के नाम पर आस्था का राजनीतिक लाभ उठाने तथा चंदे के कथित दुरुपयोग के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं और उनके नाम पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करती है। जिला महासचिव किसान कांग्रेस बिलासपुर शहर विभव सराफ ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम के नाम का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए नहीं होना चाहिए। यदि चंदे के संबंध में किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए। जनता की आस्था सर्वोपरि है और उसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

Jul 13, 2026 - 18:52
 0  31
💬 WhatsApp पर शेयर करें
श्रीराम के नाम पर कथित चंदा दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0