ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: CCTV कैमरा एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) बिलासपुर द्वारा, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित है, ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरुषों के लिए CCTV कैमरा तकनीशियन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा कुल 35 हितग्राहियों का चयन आवेदन प्राप्त होने की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष तथा बिलासपुर जिले का ग्रामीण बेरोजगार होना आवश्यक है। वहीं शहरी बीपीएल परिवारों के लिए भी सीमित सीटें उपलब्ध रखी गई हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड, स्वयं की बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियां तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9131741470, 7477033935, 9617568368 एवं 8817136256 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों से गूगल फॉर्म भरने का भी अनुरोध किया गया है।

Jul 13, 2026 - 12:31
 0  36
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: CCTV कैमरा एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0