24 घंटे से ज्यादा बह रहा वॉल पाइप से फुटकर पानी
तोरवा क्षेत्र के जॉन क्रमांक 6 में पानी की भारी बर्बादी का मामला सामने आया है। विवेकानंद चौक के पास स्थित वॉल पाइप पिछले लगभग 24 घंटे से फूटा हुआ है, जिससे लगातार तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि पाइप से भारी मात्रा में पानी सड़क पर फैल रहा है और नाली के जरिए बेकार बह रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक कई हजार लीटर पानी व्यर्थ जा चुका है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह पाइप कल दोपहर से ही फूटा हुआ है, लेकिन अब तक इसे सुधारने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि यहां का वॉल ऑपरेटर पास में ही रहता है, फिर भी उसने मुख्य वॉल या साइड वॉल को बंद नहीं किया। रहवासियों का कहना है कि इस वार्ड में पहले से ही पानी की समस्या बनी रहती है, और इस तरह 24 घंटे पानी बहना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आगे इस तरह पानी की बर्बादी न हो। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी ध्यान देता है और इसे कब तक ठीक किया जाता है। ---
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



