महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से अधिक के जेवर बरामद

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 32 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उन घरों को निशाना बनाता था, जहां मकान निर्माण का कार्य चल रहा होता था और बाहर ईंट, गिट्टी या निर्माण सामग्री रखी होती थी। आरोपी विशेष रूप से ऐसे घरों में चोरी करता था, जहां छोटे बच्चे या बुजुर्ग मौजूद रहते थे। सूने मकानों में चोरी करने से वह बचता था ताकि किसी को शक न हो। आरोपी कम कीमत में सरिया और सीमेंट उपलब्ध कराने का झांसा देकर घरों में प्रवेश करता था और मौका मिलते ही सोने-चांदी के जेवर पार कर देता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में बेचे गए चोरी के जेवर भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 163.310 ग्राम सोने के आभूषण, जिसकी कीमत 25 लाख 52 हजार 200 रुपये बताई गई है, तथा 2 किलो 585.94 ग्राम चांदी के आभूषण, जिसकी कीमत 6 लाख 41 हजार 700 रुपये है, जब्त किए हैं। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कुछ ज्वेलरी कारोबारियों से भी पूछताछ की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा जिलों के विभिन्न थानों में चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। वह जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल से इलाज के बहाने फरार हो गया था और बाद में पंजाब भाग गया था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

May 8, 2026 - 22:20
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से अधिक के जेवर बरामद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0