एसएसपी रजनेश सिंह के सतर्क अभियान का असर

बिलासपुर (ओम नारायण तिवारी कि खास रिपोर्ट ) - बिलासपुर बच्चा चोरी के संदेह में युवक दबोचा, स्थानीय लोगों और सिविल लाइन पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा चॉकलेट का लालच देकर तीन बच्चों को ले जाने की कोशिश का आरोप, बच्चों की सूझबूझ और लोगों की सक्रियता से पकड़ा गया संदिग्ध बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सिंधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के पास एक युवक को बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक तीन मासूम बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। जानकारी के अनुसार बच्चे घर से किराना सामान लेने निकले थे। बच्चों का आरोप है कि युवक उन्हें जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब बच्चों ने उसके साथ जाने से इंकार किया और भागने का प्रयास किया तो इस दौरान उन्हें चोटें भी आईं। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग सतर्क हो गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है तथा उसके मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और पूछताछ के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बच्चों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती और लोग सक्रिय नहीं होते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता और त्वरित पुलिसिंग अभियान का प्रभाव माना जा रहा है। पुलिस की फौरन प्रतिक्रिया और आम नागरिकों के सहयोग से एक संभावित बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली।

Jun 6, 2026 - 14:19
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एसएसपी रजनेश सिंह के सतर्क अभियान का असर
  

Table of Contents

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0