चकरभाठा पुलिस ने बकरी-बकारा चोरी मामले में एक और आरोपी दबोचा,औजार व मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.03.2026 को ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि दोनों प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना दौरान चोरी के बकरी बकरा को खरीदकर कर दुकान में काटकर बिक्री करने वाले आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी सरकंडा बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो 10 नग बकरा बकरी को खरीद कर अपने दुकान में काटकर बेचना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए मोटर साइकल एवं बकरा बकरी काटने औजार, तराजू,बिक्री की गई रकम जुमला कीमती 63000 रुपए को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

May 8, 2026 - 06:04
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चकरभाठा पुलिस ने बकरी-बकारा चोरी मामले में एक और आरोपी दबोचा,औजार व मोटरसाइकिल जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0