NEET में सफलता से चंचल साहू ने बढ़ाया बिलासपुर और साहू समाज का मान

बिलासपुर। महानगर साहू संघ बिलासपुर के उपाध्यक्ष श्री सुकृता साहू की सुपुत्री कु. चंचल साहू ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे साहू समाज और बिलासपुर शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समाज एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन उनके निवास पहुंचे और कु. चंचल साहू का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। उन्होंने चंचल साहू को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल चिकित्सकीय जीवन तथा निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में समाज के वरिष्ठ श्री बुधराम साहू, श्री रामु साहू (एल्डरमैन), भाजपा तिफरा–सिरगिट्टी मंडल अध्यक्ष श्री हरिश्चन्द्र साहू, साहू संघ तिफरा के केंद्र अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद साहू, महानगर साहू संघ बिलासपुर के संगठन सचिव श्री बलराम साहू, साहू संघ तिफरा के उपाध्यक्ष श्री रथलाल साहू, प्रचार सचिव श्रीमती राजेश्वरी साहू, व्याख्याता श्री नवीन साहू तथा भाजपा जिला पदाधिकारी श्री सुभाष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि चंचल साहू की यह सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चंचल भविष्य में एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगी। कु. चंचल साहू की इस उपलब्धि पर साहू समाज सहित शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jul 18, 2026 - 17:22
 0  16
💬 WhatsApp पर शेयर करें
NEET में सफलता से चंचल साहू ने बढ़ाया बिलासपुर और साहू समाज का मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0