कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की बड़ी पहल: 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलों का वितरण

मलेरिया-डेंगू और जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच बिलासपुर, 9 अगस्त 2026। मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में सराहनीय सेवा पहल की। कोटा ब्लॉक के औरापानी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप भी आयोजित सेवा प्रकल्प के तहत स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कोटा श्री प्रवेश पैकरा एवं सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल ने सहभागिता की और रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम को बीपीएम श्वेता, मलेरिया नोडल अधिकारी श्री वैष्णव एवं तहसीलदार राहुल साहू का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। रोटरी क्लब के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रौनक साव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन विमलेश अग्रवाल सहित रोटेरियन डॉ. सुनील केडिया, डॉ. मनोज राय, पीयूष गुप्ता, चरनजीत गंभीर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, शैलेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का आर्थिक सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही। ‘बीमारी के इलाज के साथ रोकथाम भी जरूरी’ रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के इलाज के साथ-साथ उसकी रोकथाम के लिए समय पर जागरूकता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सेवा से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा। रोटरी ई-क्लब की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मच्छरजनित एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर लोगों को व्यावहारिक सहायता भी मिली।

Aug 10, 2026 - 15:51
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की बड़ी पहल: 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलों का वितरण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0