सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई:210 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...ग्राम धौराकोना में ग्रामीण वेशभूषा में पुलिस की रेड, शराब बनाने के उपकरण भी जब्त
बिलासपुर/सीपत (सतीश यादव) । पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत थाना सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम धौराकोना में अवैध शराब कारोबार पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 67 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने ग्राम धौराकोना में ग्रामीणों की वेशभूषा में रेड कार्रवाई की। इस रणनीति का उद्देश्य आरोपियों को भ्रमित करना था ताकि उन्हें पुलिस कार्रवाई की भनक न लग सके। पुलिस अपनी योजना में सफल रही और सीधे अवैध शराब बनाने वाली जगह पहुंचकर आरोपियों को रंगे हाथों शराब बनाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंचराम धनुहार (45 वर्ष) एवं बहोरन सिंह धनुहार (30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चार बड़े एल्यूमिनियम डेचका, दो कोपरा पाइप सहित तथा अन्य शराब बनाने के उपकरण जब्त किए।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


