कोटा थाना में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

कोटा (बिलासपुर)। थाना कोटा क्षेत्र में धोखाधड़ी, ठगी और शासकीय राशि के गबन से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर की ठगी पहले मामले में प्रार्थी अभिषेक सिंह, निवासी करगी खुर्द कोटा ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि अन्य जिले के एक आरक्षक ने अपने कुछ साथियों के साथ, जो पूर्व में पुलिस लाइन में हायर व्हीकल के ड्राइवर रह चुके हैं, स्वयं को रायपुर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर प्रार्थी को डराया-धमकाया। आरोप है कि अपराध में फंसाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 169/26 धारा 308(7), 319(2), 296, 170, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। बीईओ कार्यालय में 30 लाख रुपए गबन का मामला दूसरे प्रकरण में विकासखंड शिक्षाधिकारी कोटा श्री नरेंद्र मिश्रा ने थाना कोटा में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। शिकायत में बताया गया है कि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच बीईओ कार्यालय कोटा में पदस्थ लेखापाल नवल सिंह पैकरा एवं कार्यालय कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके ने कथित रूप से कूट रचना कर अपने “अन्य भत्ते” मद में असामान्य वृद्धि दर्शाते हुए लगभग 30 लाख रुपए की शासकीय राशि का गबन किया। इस शिकायत के आधार पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक 171/26 धारा 316(5), 318(4), 338, 340(2), 336(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mar 3, 2026 - 22:25
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोटा थाना में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0