GGU में रंगों की जगह चले लात-घूंसे, ABVP के होली कार्यक्रम में हिंसा

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्री-होली सेलिब्रेशन’ उस समय तनाव में बदल गया, जब छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित किया गया था।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुई मामूली बहस अचानक बढ़ गई और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। परिसर के भीतर ही छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य छात्र और सुरक्षाकर्मी भी कुछ समय तक बेबस नजर आए।इस घटना के बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर झगड़े में शामिल छात्रों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Feb 26, 2026 - 21:46
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0