संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 29 जुलाई से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी अभियान

बिलासपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान की जानकारी भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बाँधी ने दी। डॉ. बाँधी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज केवल एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक चिंतक थे। उनके समरसता, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा की संध्या समरसता दीप महोत्सव से होगा। जिले के विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक भंडारे और संत सम्मान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई से 10 सितंबर तक गुरु रविदास कलश वंदन अभियान के तहत वाराणसी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जिनका बिलासपुर में स्वागत किया जाएगा। वहीं 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर, मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया एवं कार्यालय मंत्री महाराज सिंह नायक उपस्थित रहे।

Jul 28, 2026 - 19:21
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
संत रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, 29 जुलाई से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी अभियान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483