कांग्रेस की विजय यात्रा में त्रिलोक श्रीवास दर्जनों समर्थकों के साथ हुए शामिल

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की पैदल मार्च एवं विजय यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एआईसीसी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा आंध्र प्रदेश एवं गुजरात प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में त्रिलोक श्रीवास के साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह बाबा, चरण सिंह राज, हरीश वर्मा और हृदयेश कश्यप सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के अध्यक्षों सहित शेख नसरुद्दीन ‘छोटे’, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव और धर्मेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह यात्रा संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा के समर्थन में नारेबाजी की। आयोजन में सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Jul 25, 2026 - 20:36
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कांग्रेस की विजय यात्रा में त्रिलोक श्रीवास दर्जनों समर्थकों के साथ हुए शामिल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483