भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं दूसरे सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक, तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक तथा चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने के बाद बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में 25 और 26 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, गुलशन ऋषि, अजीत सिंह भोगल, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, पेंगन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

May 13, 2026 - 00:38
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0