प्रदेश के 6671 स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेंगे शौचालय, गांवों में तैयार होंगे 6 हजार से अधिक मुक्तिधाम
वीबीजी राम जी योजना से गांवों का होगा कायाकल्प: सीएम विष्णुदेव साय ने की प्राथमिकताओं की घोषणा रायापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'विकसित भारत जी राम जी' योजना की प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से लागू यह योजना केवल रोजगार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, आधारभूत संरचना और कृषि आजीविका को भी सशक्त बनाएगी। योजना के प्रमुख बिंदु: 125 दिन का रोजगार: पंजीकृत श्रमिकों की मांग पर 125 दिन का रोजगार स्वीकृत होगा। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए 5191 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मजदूरी में बढ़ोतरी: दैनिक मजदूरी ₹261 से बढ़ाकर ₹300 प्रतिदिन कर दी गई है। 318 किस्म के कार्य: योजना के तहत जल सुरक्षा (107 कार्य), ग्रामीण अधोसंरचना (90 कार्य), आजीविका संवर्धन (86 कार्य) और जलवायु व आपदा प्रबंधन (35 कार्य) की 4 प्रमुख श्रेणियों में कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। 26 जनवरी तक 3 प्रमुख अभियानों पर जोर: पहला अभियान - हर स्कूल में शौचालय: 15 अगस्त से 26 जनवरी तक 'मेरी बेटी मेरा अभिमान' अभियान के तहत 6671 शासकीय विद्यालयों में बच्चियों के लिए टॉयलेट बनाए जाएंगे। इस पर कुल ₹286.85 करोड़ खर्च होंगे। दूसरा अभियान - मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय निर्माण: प्रदेश में ₹18.22 करोड़ की लागत से 6534 मुक्तिधाम और शेड का निर्माण कराया जाएगा। तीसरा अभियान - मोर गांव मोर पानी: जल संरक्षण के इस अभियान के तहत 10 हजार ड्राई हैंडपंपों को रीचार्ज किया जाएगा। इसके लिए ₹52.14 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


