भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की जिला कार्यसमिति बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, समाज के बीच सक्रिय रूप से पहुंचने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी संतोष लहरे, जिला भाजपा महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, मोर्चा जिलाध्यक्ष तुलसी बघेल, जिला महामंत्री सतीश सोनकर, अभिषेक बोले, बृजनंदन पात्रे, भुवनेश्वर रात्रे, शुभचंद डहरिया, नरेश ललपुरे, नितेश गप्पू सोनकर, मनीष चौहान और अरविंद रात्रे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


