48 घंटे से लाइट नहीं और नेता मस्त,जनता त्रस्त- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर जिले ही नहीं प्रदेश के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी - उत्तर प्रदेश तथा आंध्रप्रदेश ने विगत दो दिनों से 15 मिनट के आंधी तूफान के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को लेकर बयान जारी किया है, श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा की 48 घंटे होने जा रहे हैं, और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित है, गांव के हालात तो और भी बदत्तर हैं, शहर के वार्डों में भी हालत अत्यंत चिंताजनक है, और सत्ता पक्ष के नेता रील बनाने और झालमुड़ी खिलाने में व्यस्त है, आम जनता पानी के लिए त्राहि त्राहि मचा रही है, भीषण गर्मी और शादी विवाह के समय में ऐसे हालात आपातकाल से भी बदतर हो चुके हैं, पहले भी आंधी तूफान आते थे, पहले भी प्राकृतिक विपदा होती थी, लेकिन 12 घंटा 15 घंटा में हालात सामान्य हो जाते थे, सिर्फ विद्युत विभाग को दोष देने से नहीं बनेगा, जिम्मेदार पद पर बैठे नेताओं को यह सोचना चाहिए, विद्युत विभाग की पहले से तैयारी क्यों नहीं थी, मैनतेनेंस के नाम पर विगत दो महीने से लगातर जो विद्युत आपूर्ति बंद किया जा रहा था, इन्होंई क्या मैनतेनेंस किया था, और इस समय विद्युत विभाग के अधिकारी फोन उठाने से कतराते हैं, आम जनता को ऐसे हालात से गुजरा ना पड़े जहां पानी की सप्लाई नहीं हो रही है वहां नगर निगम या जिला प्रशासन के माध्यम से टैंकर भिजवाना था, वह भी व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, फेल है और शासन प्रशासन सुशासन तिहार का ढोल पीट रहे हैं, आम जनता का सुध लेने वाला कोई नहीं है, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिस प्रकार एक-एक बूथ में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए फोन करवाते हैं, वैसे एक-एक बूथ, एक-एक वार्ड और एक-एक गांव में पानी आपूर्ति के लिए भी व्यवस्था करवाने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और प्रशासन को देना चाहिए, श्री त्रिलोक श्रीवास् ने अतिशीघ्र विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के घेराव की चेतावनी दिया है ll

May 7, 2026 - 13:11
 0  24
💬 WhatsApp पर शेयर करें
48 घंटे से लाइट नहीं और नेता मस्त,जनता त्रस्त- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0