संयुक्त संचालक ने किया छ.ग. टीचर्स एसोसिएशन के कैलेंडर का विमोचन...संजय शर्मा के हाथों सम्मानित हुए मिडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के संघीय वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन आर.पी.आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में संघ की ओर से शिक्षकों के समस्याओं पर चर्चा किया गया। जिस पर संयुक्त संचालक महोदय ने त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया है। सहायक संचालक जे.के.शास्त्री एवं प्रकाश तिवारी को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। संजय शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,मनोज सनाट्य प्रांतीय सचिव,बसंत चतुर्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा मातृत्व संघ के वार्षिक कैलेंडर में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति,वेतन विसंगति दूर,पदोन्नति,बीएड का ब्रीज कोर्स आदि प्रमुख मांगों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री,मनोज चौबे जिला अध्यक्ष, नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव ने बताया कि 2026 की संघीय कैलेंडर में 28 सामान्य अवकाश एवं 61 ऐच्छिक अवकाश का विवरण प्रकाशित किया गया है जो अधिकारी कर्मचारीयों सहित आम जनों के लिए उपयोगी है। ऑफिस,कार्यालय,स्कूलों में कैलेंडर का वितरण किया जाता है एवं जनप्रतिनिधियों को कैलेंडर सप्रेम भेंट किया जाता है। संजय शर्मा,मनोज सनाड्य, बसंत चतुर्वेदी के कर कमलों से प्रदीप जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी को कोरबा जिला के संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु माला पहनाकर मोमेंटो प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।कैलेंडर विमोचन में सर्वप्रमुख प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत, कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,जिला सचिव नरेंद्र चंद्रा,प्रदीप जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी,राजेंद्र नायक जिला उपाध्यक्ष, जय कमल जिला संगठन मंत्री, सत्य प्रकाश खांडेकर जिला संगठन मंत्री, संतोष यादव जिला सहसचिव, मनीराम साहू जिला संगठन सचिव, रमेश जांगड़े जिला महामंत्री, शिशुपाल प्रभाकर जिला संगठन सचिव, रामशेखर पांडे ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा, नागेंद्र मरावी ब्लॉक अध्यक्ष पाली, बसंत मिरी मीडिया प्रभारी करतला, प्रताप सिंह राजपूत प्रचार मंत्री, भारत राम डिक्सेना जिला संयुक्त सचिव,शंकर दास मानिकपुरी जिला पदाधिकारी,ज्योतिष तिवारी,गनपत ध्रुव,प्रकाश चंद भारद्वाज,मानिक राम कहरा,बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तेम्बुलकर,बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जांजगीर जिला संगठन मंत्री उत्तम साहू,जांजगीर जिला संगठन सचिव नवधा चन्द्रा, आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


