टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...वीएसके एप में शिक्षकों की उपस्थिति पर हुई चर्चा
कोरबा - छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार शासन स्तर से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन देने सहित 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन, पूर्व सेवा की गणना कर क्रमोन्नति देने,टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,वीएसके एप्प के स्थान पर बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने सहित अन्य माँगों को लेकर दिनाँक 3 फरवरी मंगलवार को शिक्षक सदन कोरबा में बैठक रखा गया तत्पश्चात मान. कलेक्टर, डीईओ सर एवं डीएमसी सर कोरबा के माध्यम से मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव, डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वीएसके एप्प से उपस्थित दर्ज करने में हो रही कठिनाई से कलेक्टर को अवगत कराया गया जिस पर माननीय कलेक्टर महोदय ने हमारी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन देते हुए वीएसके एप में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण होने के बाद आने वाले परेशानियों पर सकारात्मक विचार करने आश्वासन दिया है। वहीं मोटरसाइकिल चालक को हेलमेट लगाने हेतु जनजागरूकता लाने संघ के पदाधिकारीयों को मार्गदर्शन दिये। विकासखंड कटघोरा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।विकासखंड करतला में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौपा गया। जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्णय पर चर्चा,जिला स्तरीय शिक्षक समस्याओं पर चर्चा,संघीय गतिविधियों परe रणनीति, मधुलिका दुबे राज्यपाल शिक्षिका एवं राजेंद्र नायक जिला स्तरीय पुरस्कृत पदाधिकारीयों को पुष्पमाला एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया। एस.के. दिनकर को जिला महासचिव का जिम्मेदारी दिया गया। संघीय कैलेंडर वितरण किया गया। प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री,मनोज चौबे जिला अध्यक्ष,नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव,बुद्धेश्वर सोनवानी जिला कोषाध्यक्ष,राजेंद्र नायक जिला उपाध्यक्ष,सत्य प्रकाश खांडेकर जिला संगठन मंत्री,ओमप्रकाश खांडे जिला सहसचिव,रमेश जांगड़े जिला महामंत्री,शिशुपाल प्रभाकर जिला संगठन सचिव,राधे मोहन तिवारी जिला महासचिव,श्रीमती मधुलिका दुबे जिला प्रभारी,श्रीमती अरुंधति मिश्रा जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती पुष्पा राठौर, जिला संगठन मंत्री,मनीराम साहू जिला संगठन सचिव,बाबूलाल बरेठ जिला महामंत्री,सुनील थवाईत जिला महामंत्री, उपेंद्र राठौर ब्लाक अध्यक्ष करतला,नन्द किशोर साहू ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा, अनिल भट्टपहरे जिला उपाध्यक्ष, माया देवी छत्री प्रदेश प्रतिनिधि, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती अलका वर्मा, महेंद्र राठौर ब्लाक उपाध्यक्ष कटघोरा, उमाशंकर,यादव,एस.के.दिवाकर जिला महासचिव आदि पदाधिकारी शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


