मंगला क्षेत्र में बड़ी चोरी,मां ज्वेलर्स से लाखों की ज्वेलरी गायब

बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने माँ ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त की है जब दुकान पूरी तरह बंद थी। सुबह जब दुकान संचालक दुकान पहुंचे, तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सामान बिखरा पड़ा था और ज्वेलरी गायब थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल चोरी की इस वारदात से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Jan 25, 2026 - 16:16
Jan 25, 2026 - 19:07
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मंगला क्षेत्र में बड़ी चोरी,मां ज्वेलर्स से लाखों की ज्वेलरी गायब

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0