सरकारी तालाब में अवैध खुदाई का विरोध करने पर पार्षद को जान से मारने की धमकी,बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर।नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 47 स्थित सरकारी बादा तालाब में अवैध खुदाई का गंभीर मामला सामने आया है। अवैध खुदाई का विरोध करने पर वार्ड पार्षद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पार्षद ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद मोहन श्रीवास ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात लगभग 12 बजे बादा तालाब में अवैध रूप से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान सितेश दर्वे पिता लखन दर्वे (उम्र लगभग 27 वर्ष) एवं उसके साथियों द्वारा जेसीबी और हाईवा मशीन से खुदाई का कार्य किया जा रहा था।जब पार्षद ने सरकारी तालाब में हो रही इस अवैध खुदाई का विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि खुदाई में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG10 AU 1217 बताया गया है।पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और जनप्रतिनिधियों को धमकाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Jan 31, 2026 - 07:15
 0  138
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सरकारी तालाब में अवैध खुदाई का विरोध करने पर पार्षद को जान से मारने की धमकी,बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0