रेलवे ब्लॉक–04 में कांग्रेस का धरना-चक्काजाम, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रेलवे ब्लॉक–04 कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आज रेलवे बुधवारी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा कानून को पूर्ण रूप से लागू रखने एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर और ग्रामीण तबके की जीवनरेखा है, जिसे समाप्त या कमजोर करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हर हाल में जनता के हक़ की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। इस विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, प्रभारी महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष साकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jan 31, 2026 - 07:38
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रेलवे ब्लॉक–04 में कांग्रेस का धरना-चक्काजाम, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0